हमें युद्ध नहीं अमन चाहिए |
प्यार, शांति, और दुनिया में अमन चाहिए |
सुन्दर- सुन्दर खिले हुए फूल और रंग-बिरंगी तितलियों से भरे चमन चाहिए |
न आग में जलते सपने, न बारूदों से भरी सांसें चाहिए, न युद्ध की आग में झुलसे बदन चाहिए |
कोई भी अपनों से ना बिछड़े. माता-पिता, भाई-बहन इन सब का खुशियों से भरा जीवन चाहिए|
युद्ध में दुनिया जल कर राख हो जाती है | ऐसी तबाही का मंजर कोई ना देख सके | जीवन की खुशियों से भरे नयन चाहिए |
हमे युद्ध नहीं अमन चाहिए|