माँ मेरी माँ

माँ मेरी माँ नरमाई से भी नरम है|

माँ मेरी माँ कभी सूरज से भी गरम है |

माँ मेरी माँ खट्टी-मीठी तेरी बातो में जीवन का सारा मर्म है |

माँ मेरी माँ शक्ति का तू रूप है |

माँ मेरी माँ सर्दियों में सहलाती प्यारी सी तू धूप है |

माँ मेरी माँ सारे आसमान सा तेरा आँचल है |

माँ मेरी माँ तू मेरा जीवन, क्षण और हर एक पल है |

माँ मेरी माँ तू प्यार है, ममता है, तू आशीर्वाद है

माँ मेरी माँ मेरे लिए तू पूर्णता का अहसास है |

माँ मेरी माँ तू जमीं मेरी, तू मेरा सारा आसमान है |

भगवान को कभी देखा नहीं मैंने इन आँखों से, जो मेरे पास सदा, माँ तू मेरी भगवान है |

मेरी प्यारी माँ |